समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होंगी प्रतियोगिताएं

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : जिले में विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से सोमवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आगाज हुआ। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल भवन सभागार में हुआ। 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एडीएम ब्रजेश कुमार, एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह, सदर एसडीओ राकेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली इकराम, एडीएमओ अनुष्का श्रीवास्तव एवं जिला कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। इसके बाद कबड्डी कोर्ट पर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने नारियल फोड़कर प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की। डीडीसी ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है। इससे अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग खेलों का आयोजन तीन प्रमुख स्थलों पर किया जा रहा है। खेल भवन में कबड्डी, ताइक्वांडो, कुश्ती एवं योग, पटेल मैदान में एथलेटिक्स के ट्रैक इवेंट, बैडमिंटन, फुटबॉल और क्रिकेट ट्रायल तथा पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में खो-खो की प्रतियोगिता होगी। पहले दिन अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

IMG 20240904 WA0139

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, रग्बी, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, कराटे, शतरंज, योग, क्रिकेट, वुशु, हैंडबॉल एवं हॉकी सहित कई खेलों को शामिल किया गया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर आगे की प्रतियोगिताओं के लिए टीमों का गठन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से 45 शारीरिक शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खिलाड़ियों के आवागमन, प्रतियोगिता संचालन, अनुशासन और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विभिन्न प्रखंडों से खिलाड़ियों के पहुंचने से खेल भवन परिसर में पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150