दलसिंहसराय बाजार समिति के समीप ‘पतंजली पशु आहार’ प्रतिष्ठान का शुभारंभ, पशुपालकों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण आहार
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय बाजार समिति के समीप आरआर इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में पतंजलि पशु आहार प्रतिष्ठान का शुभारंभ सोमवार को हुआ। उद्घाटन दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, बीडीओ राजीव कुमार, सीओ मो. जमशेद व मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष उमेश राय ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने आरआर इंटरप्राइजेज के संचालक को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण पशु आहार मिलने से पशुपालकों को सुविधा होगी और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। मौके पर रंजीत निर्गुणी, मुखिया जयकांत पासवान, पैक्स अध्यक्ष अनिल राय, पूंजय सिंह उर्फ बबलू सिंह, रंधीर कुमार, मनीष कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


