समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में 12 जुलाई को 17 केंद्रों पर होगी अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) प्रारंभिक परीक्षा, तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तैयारी एवं विधि-व्यवस्था को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में बताया गया कि विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) के पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार 12 जुलाई को जिला मुख्यालय के 17 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में आयोजित की जाएगी।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

डीएम ने सभी दंडाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा परीक्षा अवधि में लगातार निगरानी रखी जाएगी। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया।

IMG 20240904 WA0139

वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, परीक्षा केंद्रों के आसपास नियमित गश्ती करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अवांछित गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश, यातायात प्रबंधन, संचार व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षा का शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116