समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए डॉ. मनोज, गैस सिलेंडर फटने से चार परिवारों का उजड़ गया आशियाना

समस्तीपुर : जिले के चंदौली बनकुरवा वार्ड संख्या-7 में शुक्रवार को गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में चार परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। हादसे में रोहित कुमार राम, उपेंद्र राम, राजेंद्र राम और अरुण राम के घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, जरूरी कागजात समेत दैनिक उपयोग का सारा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। आगलगी के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने तक का संकट उत्पन्न हो गया है तथा वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को अपने निजी कोष से सहायता राशि प्रदान की। इसके अलावा खाद्य सामग्री और त्रिपाल देकर राहत पहुंचाई। इस दौरान डॉ. सिंह ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। आगलगी में परिवारों का आशियाना उजड़ जाना अत्यंत पीड़ादायक है।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। तत्काल राहत के रूप में सहायता राशि, खाद्य सामग्री और त्रिपाल उपलब्ध कराया गया है तथा आगे भी जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता दी जाएगी। मौके पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, कमलेश कुमार, गौतम राय, सकेंद्र राम, राम सूरत राम, वार्ड सदस्य जितेंद्र राम, जय राम सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150