समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस के सभी पांच उम्मीदवारों ने बिहार से राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर कब्जा कर लिया है। 16 मार्च, सोमवार को हुए मतदान में एनडीए ने राजद की दो राज्यसभा सीटों को अपने पाले में कर लिया। बिहार सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और बीजेपी के शिवेश राम राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस और राजद विधायकों के खेला कर देने से महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह(एडी सिंह) के हाथ से राज्यसभा की सीट निकल गई।