पूसा यूनिवर्सिटी कैंपस में पिस्टल और दो कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा परिसर में शनिवार की सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल और दो कारतूस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने विश्वविद्यालय कैंपस में छापेमारी कर तीनों युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


