समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न प्रखंडों में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया एसआईएस लिमिटेड के माध्यम से की जाएगी, जिसमें सुरक्षा जवान सहित विभिन्न पदों पर कुल 300 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, एसएलवी जवान, सीआईटी एवं जीटीओ पदों के लिए भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण रखी गई है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया

प्रखंडवार जॉब कैंप की तिथियां इस प्रकार हैं :
  • 16 फरवरी 2026 – कल्याणपुर प्रखंड परिसर
  • 17 फरवरी 2026 – हसनपुर प्रखंड परिसर
  • 18 फरवरी 2026 – जिला नियोजनालय परिसर, समस्तीपुर
  • 19 फरवरी 2026 – पटोरी प्रखंड परिसर
  • 20 फरवरी 2026 – सरायरंजन प्रखंड परिसर
  • 21 फरवरी 2026 – विभूतिपुर प्रखंड परिसर

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150