चकमेहसी में नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर हार्डवेयर दुकान को लूटा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना अंतर्गत कुशियारी चौक से सटे बख्तियारपुर गांव के निकट बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने एक हार्डवेयर दुकान की दुकान में धावा बोल पिस्तौल के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। दो बाइक से आये बदमाशों ने दुकानदार के बहनोई व कर्मी को पिस्तौल से भयभीत कर गल्ले से रुपये लूटने के साथ ही सामान बिखेर दिया। पैसा लुटने के बाद सभी बदमाश पूसा की ओर बाइक से फरार हो गये।
घटना की सूचना मिलने के बाद चकमेहसी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लेने के बाद संदिग्धों की तलाश में जुट गयी। दुकानदार ने थाना में पहले दिये आवेदन में 375 से रुपये लूटे जाने की पुलिस की जानकारी दी। लेकिन बाद में दूसरा आवेदन देकर बताया कि दिन में दुकान की सफाई में करीब तीन लाख रुपये मिल गये। यानि बदमाशों ने मात्र 75 हजार रुपये ही लूटा।

दुकानदार अश्विनी ठाकुर ने बताया कि जिस समय बदमाश दुकान पर पहुंचे उस समय वे दुकान पर नहीं थे। उनके बहनोई जगदीश नारायण ठाकुर व मुंशी प्रवीण कुमार दुकान पर थे। दुकान बंद करने के लिए बाहर में रखे सामान समेट रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और दोनो को हथियार के बल पर कब्जा में लेने के बाद गल्ले के पास झोला में रखे रुपए लूटने के साथ बहनोई के पॉकेंट से 750 रुपये भी लूट लिया। चकमेहसी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इधर स्थानीय लोगों की माने तो चकमेहसी थाना क्षेत्र में गश्ती ठीक से नहीं होती है। लूट की घटना से दुकानदारों में खौफ का माहौल है।





