विभूतिपुर में बाइकर्स गैंग का हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, SP ने जल्द गिरफ्तारी का किया दावा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/ विभूतिपुर : समस्तीपुर में बाइकर्स गैंग का तांडव देखने को मिला जहां दर्जनभर बाइक सवार बदमाश इलाके में दहशत फैलाने हाथ में हथियार लहराते हुड़दंग करते नजर आए। पिस्टल लगाते बाइकर्स गैंग का पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो विभूतिपुर थाना क्षेत्र का बताया रहा है। जिसमें लगभग एक दर्जन बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो शुक्रवार की दोपहर की बताई जा रही है। सभी बदमाश खोकसाहा से नरहन बाजार होते हुए बोरिया महथि की ओर हुड़दंग करते निकल गये। बाइकर्स गैंग के द्वारा दिनदहाड़े हथियार लहराए जाने के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

इस मामले को लेकर एसपी विनय तिवारी का बताना है कि उन्हें भी वायरल हो रहा वीडियो प्राप्त हुआ है। मामले की जांच करवाई जा रही है। अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है। वहीं उनके द्वारा अब तक कोई भी अपराधिक वारदात अंजाम देने की सूचना नहीं मिली है। जल्द ही उन सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
वीडियो…




