19 अक्टूबर तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहने का अनुमान, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 15 से 19 अक्टूबर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।
सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत के आसपास तथा दाेपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 3 से 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

