Weather

ठंड के बीच समस्तीपुर समेत बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, बरसात से बढ़ेगी कनकनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

दिसबंर का अंतिम सप्ताह चल रहा है. लोग नए साल की तैयारी में जुटे हैं. ऐसे में ठंड अपना रुप अभी दिखा नहीं रहा है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार पिछले तीन चार दिनों की तुलना में अब न्यूनतम पारा तीन से चार डिग्री तक ऊपर चढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार मौसम में हुए बदलाव की वजह से हवा की दिशा में बदलाव और न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी हुई है. अभी तक लोगों को कड़कड़ाती ठंड का एहसास नहीं हुआ है. कोहरा एक दिन भी देखने को नहीं मिला.

मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. साथ ही इसके निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं के संपर्क के प्रभाव के कारण 2 से 4 जनवरी के बीच तीन दिन बारिश की संभावना है. दो जनवरी के बाद दिन केतापमान में कमी आने की भी संभावना है. इस दौरान कुछ दिनों तक कोहरा भी छाया रह सकता है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना में रविवार से कुहासा बढ़ेगा. पटना में भी सुबह शाम इसका असर दिखेगा. 27 दिसंबर से ही आकाश में बादल छाए रहेंगे. 28 और 29 दिसंबर को पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास भभुआ औरंगाबाद, अरवल में हल्की या मध्यम बारिश होगी. 29 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, वैशाली जिले में हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार का निचला वायुमंडल पूर्वी हवा के संपर्क में रहेगा. इसके चलते स्थानीय मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं की फसल पर सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है. फिलहाल, राज्य में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री ज्यादा है.

पटना का न्यूनतम पारा एक डिग्री ऊपर चढ़ा है और 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया तो सूबे का औसत न्यूनतम तापमान 12 से 13, औसत अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. बिहार में औसतन 2 डिग्री से न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी हुई. गया में विजिबलिटी सबसे कम 800 मीटर थी जबकि पटना में 900 मीटर दर्ज की गई. राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान सुपौल में 14.4 डिग्री रहा. शुक्रवार को भी सुपौल का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 12.6 डिग्री से था.

उत्तर-पश्चिमी भारत में हर जगह घना कोहरा दिखाई दे रहा है. उन इलाकों में तापमान भी काफी कम हो गया है. हालांकि इस घटनाक्रम का आंशिक असर केवल दक्षिणी बिहार में देखने को मिल सकता है. अगले दो -चार दिन दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी कोहरा देखने को मिल सकता है. हालांकि यह बेहद सीमित क्षेत्र में होगा. ठंड के बीच बिहार में राजनीतिक पारा उपर चढ़ने लगा है.

Avinash Roy

Recent Posts

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

7 मिनट ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

4 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

11 घंटे ago