Samastipur

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने वाली प्रस्तावित रक्सौल हल्दिया ग्रीनफील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत उजियारपुर के उपरोक्त तीनों गांव से 31.041 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए 275 भू खंडों का खेसरा जारी कर दिया गया है। जारी खेसरा को अंचल अधिकारी सत्यापन करेंगे। इसकी पुष्टि करते हुए उजियारपुर सीओ आकाश कुमार ने बताया की केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जमीन अधिग्रहण के लिए भारत के राजपत्र में गजट प्रकाशित करने के लिए समस्तीपुर जिला भू अर्जन कार्यालय को पत्र दिया गया है।

विदित हो कि पश्चिम बंगाल के हल्दिया बंदरगाह से बिहार के रक्सौल तक जाने बाली उक्त 408 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के लिए समस्तीपुर जिला के उजियारपुर अंचल के अलावा कल्याणपुर, वारिसनगर, खानपुर व विभूतिपुर अंचल अंतर्गत लगभग 50 प्रस्तावित राजस्व गांव के भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे समस्तीपुर जिला के उजियारपुर से गुजरकर लगभग 58 किमी दूरी तय कर विभूतिपुर के राघोपुर गांव होते हुये बेगूसराय जिला में प्रवेश कर जाएगा।

सूत्रों की मानें तो उपरोक्त गांव के प्रस्तावित भूमि का एरियल सर्वे के साथ भौतिक सर्वे के आधार पर खेसरा को चिन्हित कर जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार उपरोक्त परियोजना अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग का रूप लेगा। यानी हल्दिया समुद्री बंदरगाह पर विदेशों से आने वाले माल को रक्सौल स्थित नेपाल की सीमा में प्रवेश आसानी से मिल जाएगी। जानकारों की मानें तो फिलहाल हल्दिया से रक्सौल बॉर्डर पार कर नेपाल जाने के लिए 600 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। जो प्रस्तावित राजमार्ग के बनते ही घट कर महज 408 किलोमीटर रह जाएगी। इससे समय और पैसा दोनों का बचत होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago