Samastipur

शादी में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; बारातियों को पहले खिलाया फिर घेर पीटा, एक की मौत के बाद बवाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी में बारात के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मृतक की पहचान शिव शंकर राय के रूप में की गई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे है। सभी घायलों का इलाज अलग-अलग निजी क्लीनिक में जारी है। मामला पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गांव की है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चंदन चौक के पास पटोरी – मदुदाबाद, पटोरी – समस्तीपुर मार्ग को जमकर आगजनी किया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि तारा धमौन गांव के संजय राय की पुत्री की शादी में बिशनपुर पहाड़पुर से बारात पहुंची थी। दरवाजा लगने के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर नोकझोंक हुई। दरबाजा लगने के बाद बाराती पक्ष के लोग खाना खाकर लौट रहे थे। इसी बीच देर रात पहले से घात लगाए असामाजिक तत्व के लोगों ने धमौन रेलवे गुमती के पास अचानक हमला कर दिया। इस घटना में शिव शंकर राय नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से जख़्मी हो गए।

आनन-फानन में सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। इस घटना से नाराज लोगों ने चंदन चौक के पास सड़क जाम कर आगजनी किया। घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पांच पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई कर…

23 मिनट ago

शहर के चीनी मिल मोहल्ले से मधुबनी के युवक की बाइक चोरी, नगर थाने में दिया आवेदन

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल मोहल्ले में रविवार की रात अज्ञात चोरों…

51 मिनट ago

शिक्षा, रोजगार और पलायन-मुक्त मिथिला के संकल्प के साथ डॉ. धर्मांश रंजन ने MLC प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन

होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने सोमवार…

16 घंटे ago

जन संवाद में समस्तीपुर डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…

18 घंटे ago

रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान, समस्तीपुर के तत्वावधान में…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सनातन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को…

18 घंटे ago