समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherBiharNEWS

बिहार में नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी कड़ाके की ठंड, तेजी से गिरेगा तापमान

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में इस महीने से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। नवंबर महीने के दूस रे सप्ताह से राजधानी पटना समेत प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह बना है। लेकिन पछुआ की गति (6 से 8 किमी प्रतिघंटा)कम होने के कारण फिलहाल तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी। इसकी वजह से प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा।

अभी आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के साथ सुबह और शाम में लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। लेकिन अगले पांच दिनों तक दिन और रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद पारे में गिरावट के आसार हैं। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30-32 व न्यूनतम 18-20 डिग्री रह सकता है।

IMG 20220728 WA0089

बुधवार को सबसे कम तापमान गया में 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 20.0 व अधिकतम 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री पूर्वी चंपारण व बेगूसराय में दर्ज किया गया।

1 840x760 1

Banner 03 01

IMG 20211012 WA0017

JPCS3 01

IMG 20221017 WA0000 01

IMG 20221021 WA0064 01

IMG 20220915 WA0001

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150