समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कमरे में 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल के एक कमरे में शराब की टूटी बोतलें और तोड़फोड़ के सामान मिले, जबकि दूसरे कमरे में युवक का शव गले में रस्सी बंधी हालत में जमीन से सटा पड़ा था। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पहुंची अंगारघाट थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के ढरिया गांव के वार्ड-4 निवासी मनोज पांडे के इकलौते पुत्र अमन कुमार (28) के रूप में हुई है। अमन करीब 10 दिन पहले बनारस से घर लौटा था। वहां वह कंस्ट्रक्शन कंपनी में स्टोर इंचार्ज के पद पर कार्यरत था। परिजन उसकी शादी के लिए लड़की भी देख रहे थे। मृतक के चाचा के अनुसार, अमन रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। रात करीब 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो एक कमरे में शराब की टूटी बोतलें और तोड़फोड़ का सामान मिला। दूसरे कमरे में अमन का शव पड़ा था। इसके बाद परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका जताई। परिजनों का कहना है कि अमन शराब नहीं पीता था। ऐसे में घटनास्थल पर शराब की टूटी बोतलें मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। इस संबंध में अंगारघाट थानाध्यक्ष का बताना है कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल से मोबाइल फोन भी मिले हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150