गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने आठ जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इस बाबत जारी विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 01207/01208 नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल ट्रेन हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर- कानपुर-भोपाल-इटारसी के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को नागपुर से चलेगी।

वहीं वापसी में यह ट्रेन 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को समस्तीपुर से खुलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 06581/06582 यशवंतपुर-सहरसा-यशवंतपुर (बेंगलुरु) स्पेशल (मानसी- खगड़िया-समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर-हाजीपुर- पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-नागपुर के रास्ते चलेगी। इसके अलावा भी यात्रियों की सुविधा के लिये कई ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150