Sports

IND vs ZIM : युवा ब्रिगेड से नहीं संभली वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम, पहले ही मैच में जिम्बाब्वे से मिली हार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। युवाओं से सजी टीम इंडिया अपने पहले मैच में बेहद कमजोर नजर आई। गेंदबाजी विभाग में टीम के पास अनुभवी खिलाड़ी थे लेकिन बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया। आईपीएल में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। इसके जवाब में अनुभवहीन भारतीय टीम 19.5 ओवर में 102 रन ही बना सकी। इस मैच में भारत के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और इसमें से तीन बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए। भारतीय टीम पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्व कप 2024 के खिताबी मुकाबले में हराकर चैंपियन बनी थी।

116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 4 गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। ऋतुराज गायकवाड़ 9 गेंद में 7 रन ही बना सके। रियान पराग 2 और रिंकू सिंह जीरो पर आउट हुए। भारत ने 22 के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ध्रुव जुरेल और गिल ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे जुरेल 14 गेंद में सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

कुछ गेंद बाद कप्तान शुभमन गिल भी 31 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। रवि बिश्नोई 9 और आवेश खान 16 रन बनाकर आउट हुए। आवेश ने कुछ चौके लगाकर उम्मीद बांधी थी लेकिन वह जीत नहीं दिला सके। मुकेश कुमार जीरो पर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर 34 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आखिरी ओवर में भारतीय टीम को 16 रन चाहिए थे लेकिन टीम दो रन ही बना सकी।

इससे पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने तेज शुरुआत की और पावरप्ले में उसने दो विकेट पर 40 रन बना लिए थे। इनोसेंट काइया के मुकेश कुमार की गेंद पर आउट होने के बाद वेस्ली मधेवेरे (21 रन) और ब्रायन बेनेट (22 रन) ने तेजी से 34 रन जोड़े। इस जोड़ी ने खलील अहमद के एक ओवर में 17 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने बेनेट को अपना शिकार बनाया। इसके बाद जिम्बाब्वे के तीन और बल्लेबाज पवेलियन लौट गए, जिसमें मधेवेरे के अलावा ब्लेसिंग मुजारबानी और ल्यूक जोंगवे शामिल थे।

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कैंपबेल के बेटे जोनाथन कैंपबेल रन आउट हो गए। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब जिम्बाब्वे की उम्मीदें कप्तान रजा पर लगी थीं। हालांकि आवेश ने अतिरिक्त उछाल का पूरा फायदा उठाते हुए रजा को जल्द ही आउट कर दिया। वाशिंगटन ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके। उन्होंने मायर्स (23 रन) और वेलिंगटन मास्काद्जा (शून्य) को पवेलियन भेजा। क्लाइव मदांडे के नाबाद 29 रन की बदौलत जिम्बाब्वे 100 रन का आंकड़ा पार कर पाई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

24 मिनट ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

36 मिनट ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

56 मिनट ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

1 घंटा ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

10 घंटे ago