Samastipur

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना दलसिंहसराय-विशनपुर मुख्य मार्ग से जुड़ी धमुआ चौक जाने वाली सड़क पर करीब 8.30 बजे हुई। गोली लगने से घायल कारोबारी को पहले उजियारपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान पतैली पूर्वी पंचायत निवासी राजेश पासवान के 32 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार पासवान के रूप में हुई है।

बताया गया है कि संजीव कुमार पासवान प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम भी क्षेत्र के पशुपालकों से दूध खरीदने के बाद उसे लेकर दूध क्रय केंद्र लौट रहे थे। धमुआ चौक के समीप पहुंचने के दौरान पीछे से आए बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद संजीव सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए उजियारपुर सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल में की पूछताछ

गोलीबारी की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल संजीव से भी घटना की जानकारी ली। इसके बाद दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस गोली चलाने वाले बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। देर शाम हुई गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

30 मिनट ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

1 घंटा ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

1 घंटा ago

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

6 घंटे ago