Samastipur

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ADM आपदा ने किया निरीक्षण, राहत-बचाव व्यवस्था की समीक्षा; सामुदायिक रसोई, नाव, गोताखोर, दवा व पशुचारा की उपलब्धता पर दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा प्रबंधन राजेश सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं बचाव सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित पदाधिकारियों से बाढ़ की मौजूदा स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था, सामुदायिक रसोई के संचालन, पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता, दवाओं के स्टॉक, नावों की उपलब्धता एवं संचालन तथा गोताखोरों की तैनाती की समीक्षा की गई। एडीएम आपदा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और जरूरत के अनुसार सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी और सतर्कता बनाए रखने को कहा।

आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा राहत-बचाव कार्य में पूरी तत्परता बरतने का निर्देश दिया। नाव और गोताखोरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने के साथ दवाओं व अन्य जरूरी सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने को भी कहा। एडीएम आपदा ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

15 मिनट ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

27 मिनट ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

36 मिनट ago

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

9 घंटे ago