Sports

डेब्यू में दोहरा शतक, एक पारी से जीत; कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का खिताब बिहार के नाम

पदार्पण मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले नमन गौरव की पारी की बदौलत बिहार ने रविवार को कर्नल सीके नायडू क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए प्लेट वर्ग के चार दिवसीय अंडर-23 के खिताबी मुकाबले में तीसरे दिन नगालैंड को एक पारी और 164 रनों से पराजित कर दिया।

1 पारी और 164 रनों से नगालैंड को पराजित कर जीता खिताब

विजय हजारे, रणजी ट्राफी के बाद कर्नल सीके नायडू में भी प्रदेश की टीम ने अगले सत्र एलीट वर्ग में स्थान बना लिया। नमन गौरव प्लेयर ऑफ द मैच और बिहार के कप्तान सूरज कश्यप प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। मेहमानों की पहली पारी 44.4 ओवर में 155 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में बिहार ने 112 ओवर में 482 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। फालोआन खेलने को मजबूर नगालैंड ने 37 ओवर में 163 रन पर सभी विकेट गंवा बिहार के बड़ी शिकस्त झेली। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नगालैंड की टीम बिहार के वासुदेव प्रसाद सिंह के पांच विकटों के आगे 44.4 ओवर में 155 रन सिमट गई। सबसे अधिक 75 रन समीर अली ने बनाए। वासुदेव के अलावा बिहार की ओर से आकाश राज और आदित्य राज को दो-दो और सूरज कश्यप को एक विकेट मिला।

अगले सत्र में एलीट ग्रुप में खेलेगी बिहार अंडर-23 टीम

जवाब में अपना पहला मुकाबला खेल रहे सलामी बल्लेबाज नमन गौरव ने दोहरा शतक जड़ सभी को अपनी पारी से आकर्षित किया। उन्होंने 355 गेंदों में 23 चौके और चार छक्कों की सहायता से अविजित 200 रन बनाए। इनके अलावा आकाश राज ने 73 और पृथ्वी राज एवं आदित्य राज के 61-61 रनों की मदद से बिहार ने 112 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 482 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। नगालैंड की तरफ से अनिल गुप्ता ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए।

बिहार के वासुदेव ने लिए नौ विकेट

फाॅलोआन खेलते हुए बिहार के वासुदेव और कप्तान सूरज कश्यप के तीन-तीन विकटों के आगे नगालैंड के बल्लेबाजों की पारी निराशाजनक ही रही। सात खिलाड़ी दहाई अंक नहीं डाक सके। नेइजेखो ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। मैच की दोनों पारियों में बिहार के वासुदेव प्रसाद सिंह ने आठ विकेट लिए। अंडर-23 टीम की जीत पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि यह सफलता पूरे सत्र में खिलाड़ियों के निरंतर और अनुशासित प्रदर्शन का परिणाम है। क्रिकेटरों ने धैर्य, संतुलन और दबाव में बेहतर खेल का परिचय दिया, जो इस स्तर की प्रतियोगिता में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने टीम प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ के प्रयासों की भी सराहना की। बीसीए सचिव जिआउल अरफीन ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि बिहार टीम का प्रदर्शन राज्य क्रिकेट की मजबूती को दर्शाता है। युवा खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए अपनी क्षमता साबित की है और यह जीत भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

2 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

12 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago