Bihar

CRPF जवान ने 14 साल में कीं 5 शादियां, चौथी बीवी ने खोली पोल-पट्टी तो चला डंडा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के एक सीआरपीएफ जवान नें बीते 14 सालों में 5 शादी करके सबको झांसा दिया। मगर उसकी यह पोल पट्टी एक चिट्ठी के जरिए दुनिया वालों के सामने आ गई। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर आरा कुटुंब न्यायालय की एक चिट्ठी घूम रही है, जिसमें लिखा है कि सिपाही हरेंद्र राम ने अपनी पहली पत्नी के जीवित रहते हुए एक से अधिक विवाह किए हैं। सिपाही की इस करतूत का खुलासा उसकी चौथी पत्नी खुशबू ने किया। खुशबू को जब अपने पति के इन कारनामों की भनक लगी तो उसने शिकायत दर्ज कराई।

चिट्ठी में दर्ज शिकायतों में हरेंद्र की चौथी पत्नी ने उसकी अब तक हुई सभी शादियों की जानकारी दर्ज की है। इसके हिसाब से उसने साल 2008 से लेकर 2021 के बीच में पांच शादियां की। उसने पहली शादी साल 2008 में रिंकी से की। इसके बाद उसने 2010 में कविता कुमारी, साल 2014 में अनीता कुमारी, 2017 में शिकायतकर्ता खुशबू कुमारी और अंतिम शादी 2021 में निशा कुमारी से की। खुशबू कुमारी ने सीआरपीएफ की बटालियन बी/09 को चिट्ठी लिखकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके ही आधार पर हरेंद्र पर विभागीय जांच हो रही है।

चिट्ठी के हिसाब से सिपाही हरेंद्र नें कानूनों का उलंघन किया है। हरेंद्र ने इन शादियों के बारे में न तो अपनी पूर्व की पत्नियों को कोई जानकारी दी और न ही विभाग में इस बात को बताया। विभाग ने पाया कि हरेंद्र ने अपनी पूर्व की पत्नियों के जीवित रहते हुए दूसरी शादियां बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए की हैं। इसके लिए उसे हिंदू विवाह अधिनियम- 1955, सिविल सेवा (आचरण) नियमावली-1964 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अधिनियम 1949 के तहत अपराधी माना गया है।

हरेंद्र ने इन नियमों और अधिनियमों में दर्ज आदेशों और की अवज्ञाओं का उलंघन किया है। इस कारण उसके खिलाफ विभागीय एक्शन लिया जाएगा। ताकि आगे से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इस तरह के कदाचार में लिप्त न पाया जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

6 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

6 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

6 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

6 घंटे ago