Samastipur

क्राइम मीटिंग में ह’त्या, लूट, चोरी, गृहभेदन और लंबित कांडों की हुई समीक्षा; महिला उत्पीड़न, पॉक्सो और SC-ST मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष अधिक सक्रिय और जवाबदेह होकर काम करें।

बैठक के दौरान एसपी ने बारी-बारी से सभी थानों के थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्र में दर्ज कांडों और अपराध की स्थिति की जानकारी ली। हत्या, लूट, गृहभेदन, आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई।लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और फरार अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने पुराने मामलों में फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में संबंधित अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी थाने में मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने का निर्देश भी दिया गया। गृहभेदन और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एसपी ने रात्रि गश्ती बढ़ाने के साथ-साथ बीट वाइज गश्ती का रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया। सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गई।

क्राइम मीटिंग में साइबर अपराध की भी समीक्षा की गई। एसपी ने आम लोगों के बीच साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने और साइबर अपराध से संबंधित मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, महिला उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। एसपी ने कहा कि संवेदनशील मामलों की जांच में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। ऐसे मामलों में समय पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं।

एसपी ने थाना पहुंचने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। क्राइम मीटिंग में सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार, रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा, दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी, मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर, साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक, विशेष अपराध शाखा डीएसपी कुमारी सिया भारती समेत सभी सर्किल इंस्पेक्टर, प्रवेक्षक, थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

9 मिनट ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

17 मिनट ago

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

8 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

10 घंटे ago