Sports

एशिया कप 2023 की शुरुआत आज से, जानें शेड्यूल, स्क्वॉड और स्ट्रीमिंग के बारे में… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

एशिया कप 2023 की शुरुआत आज से हो रही है। कुल 6 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में आज पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच है। इससे पहले जान लीजिए कि 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल क्या है और सभी 6 देशों की अपडेटेड स्क्वॉड क्या है।

एशिया कप 2023 स्ट्रीमिंग एंड टेलिकास्ट डिटेल्स

एशिया कप के 16वें सीजन के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग पर आप मोबाइल पर फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं, जबकि लाइव टेलिकास्ट आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने को मिलेगा। वहीं, अगर आप अपने लैपटॉप, कंप्यूटर या स्मार्ट टीवी में मुकाबलों को लाइव देखना चाहते हैं तो आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

Asia Cup 2023 Full Schedule
ग्रुप स्टेज

30 अगस्त: पाकिस्तान बनाम नेपाल (मुल्तान)

31 अगस्त: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (कैंडी)

2 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान (कैंडी)

3 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (लाहौर)

4 सितंबर: भारत बनाम नेपाल (कैंडी)

5 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (लाहौर)

सुपर 4 स्टेज

6 सितंबर: A1 बनाम B2 (लाहौर)

9 सितंबर: B1 बनाम B2 (कोलंबो)

10 सितंबर: A1 बनाम A2 (कोलंबो)

12 सितंबर: A2 बनाम B1 (कोलंबो)

14 सितंबर: A1 बनाम B1 (कोलंबो)

15 सितंबर: A2 बनाम B2 (कोलंबो)

17 सितंबर: फाइनल (कोलंबो)

सभी देशों की फुल एंड अपडेटेड स्क्वॉड
ग्रुप ए

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और सऊद शकील

ट्रेवलिंग रिजर्व- तय्यब ताहिर

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी। मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

ट्रेवलिंग रिजर्व- संजू सैमसन

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, मौसम ढकाल, संदीप जोरा , किशोर महतो और अर्जुन साउद

ग्रुप बी

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन ध्रुबो, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, शक महेदी हसन। नईम शेख, शमीम हुसैन, तंजीद हसन तमीम और तंजीम हसन साकिब

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, राशिद खान, गुलबदीन नायब, करीम जनत, अब्दुल रहमान, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद , सुलेमान सफी, फजलहक फारूकी।

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसानाका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना, कासुन राजिथा, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

3 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

12 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

18 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

18 घंटे ago