ताजपुर थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी कर विभिन्न मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि एक पुराने शराब कांड मामले में कांड आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह बिदुपुर (वैशाली) जिला के कल्याणपुर का हरेंद्र महतो बताया गया। वहीं पुलिस ने दूसरे मामले में एक नशेड़ी पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। वह ताजपुर थाना क्षेत्र के लसकारा गांव का राजकिशोर चौधरी बताया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।


