समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक की मरीज ने रॉड से पीट-पीटकर की ह’*त्या, कमरे में आराम करने के दौरान घटना को दिया अंजाम

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा टोला स्थित मुस्कान नशा विमुक्ति सह पुनर्वास केंद्र में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। केंद्र में भर्ती एक मरीज ने लोहे की रॉड से हमला कर वहां के प्रबंधक राहुल कुमार (27 वर्ष) की हत्या कर दी। घटना के बाद केंद्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार केंद्र में प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। घटना के समय वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान केंद्र में रह रहे एक मरीज ने जिम में इस्तेमाल होने वाली लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

IMG 20261105 WA0012

मृतक राहुल कुमार मुजफ्फरपुर जिले के पक्की सराय निवासी राम जन्म दूबे के पुत्र थे। उनकी उम्र महज 27 वर्ष थी। वहीं, घटना को अंजाम देने के आरोप में हिरासत में लिए गए मरीज की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर निवासी हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। वह अनिल पोद्दार का पुत्र बताया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मानसिक दिव्यांग बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर मथुरापुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ पुनर्वास केंद्र पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। हिरासत में लिए गए मरीज से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150