समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

मां काली की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में हादसा, कलाकार के मुंह से निकले ज्वलनशील तरल से युवक झुलसा, Live Video आया सामनें…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकाली गई भव्य शोभायात्रा में एक हादसा हो गया। शोभायात्रा में झांकी प्रस्तुत कर रहे एक कलाकार के मुंह से निकला ज्वलनशील तरल वहां मौजूद एक युवक के शरीर पर गिर गया, जिससे वह आग की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद शोभायात्रा में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, वैनी बाजार से मां काली की प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। इसमें शामिल कलाकार विभिन्न करतबों और झांकियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ कलाकार मुंह से ज्वलनशील तरल पदार्थ निकालकर आग से करतब दिखा रहे थे।

बताया जाता है कि शोभायात्रा जब बिरौली चौक के समीप पहुंची, तभी कलाकार के मुंह से निकला ज्वलनशील तरल वहां मौजूद एक युवक के शरीर पर जा गिरा। इससे युवक आग की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई। स्थानीय लोगों के अनुसार, झुलसे युवक को उपचार के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में झुलसे युवक की पहचान और उसकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

यहां देखें वीडियों :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150