समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा और आपूर्ति से संबंधित मामलों को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने चार मिठाई दुकानों और एक होटल का निरीक्षण किया। जांच के क्रम में चारों मिठाई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रह किए गए। वहीं दुधपुरा स्थित द ग्रैंड रॉयल होटल में कई तरह की एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने का मामला सामने आया।

बताया गया कि इन सामग्रियों की एक्सपायरी अवधि समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद इनका इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच टीम में खाद्य निरीक्षक आरएस वेंकटरमण शर्मा, अपर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार और मार्केटिंग ऑफिसर कुमार शुभम शामिल थे। टीम ने राजस्थान स्वीट्स, कोजी स्वीट्स, विजय स्वीट्स और गंगाराम स्वीट्स का निरीक्षण किया। इन चारों दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। जांच के दौरान किसी भी दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिला। सभी दुकानों में पीएनजी पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति की व्यवस्था पाई गई।

इसके बाद टीम ने दुधपुरा स्थित द ग्रैंड रॉयल होटल का निरीक्षण किया। यहां जांच के दौरान कई खाद्य सामग्रियां एक्सपायरी अवधि की मिलीं। इनमें मसाले, सॉस, टोमैटो केचप, पप्रिका सॉस, ग्रीन चिली सॉस, मस्टर्ड सॉस, किसन जैम, नूडल्स, कोको पाउडर, मॉकटेल सिरप और मोजरेला चीज शामिल हैं। जांच में इन सामग्रियों की उपयोग अवधि समाप्त होने के बावजूद इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

इस संबंध में सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा के लिहाज से एक्सपायरी सामग्री का इस्तेमाल गंभीर लापरवाही माना जाता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती है। विशेष जांच अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लेना था। एसडीओ ने बताया कि द ग्रैंड रॉयल होटल में मिले एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को नष्ट किया गया है।

बिग बाॅस होटल के कीचन में गंदगी, फ्रीज में एक साथ रखा था शाकाहारी व मांसाहारी खाने का सामान : 

बता दें कि की इससे पहले शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के ताजपुर रोड में भोला टॉकीज गुमटी के पास स्थित होटल बिग बाॅस में औचक निरीक्षण किया। जिला फूड सेफ्टी ऑफिसर रामा स्वामी वेंकेंट रमन शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान होटल के किचन में साफ-सफाई की गंभीर कमी सामने आई। फ्रीज से लेकर ड्रेनेज सिस्टम तक में गंदगी मिलने से खाद्य पदार्थों की स्वच्छता को लेकर सवाल खड़े हुए। जिला फूड सेफ्टी ऑफिसर रामा स्वामी वेंकेंट रमन शर्मा ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल के किचन और खाद्य पदार्थों को रखने की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान किचन में काफी गंदगी पाई गई। फ्रीज में भी साफ-सफाई का समुचित ध्यान नहीं रखा जा रहा था। जिला फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि सबसे गंभीर बात यह रही कि फ्रीज में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे हुए मिले। खाद्य पदार्थों को अलग-अलग और स्वच्छ तरीके से रखने की व्यवस्था में कमी सामने आई। वहीं, किचन में काम करने वाले कर्मियों द्वारा हाइजीन यानी स्वच्छता के निर्धारित मानकों का भी समुचित पालन नहीं किया जा रहा था।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150