समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले के 129 शिक्षकों से जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने स्पष्टीकरण तलब किया है. बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर की ओर से अक्टूबर 2026 के प्रथम सप्ताह की शिक्षक उपस्थिति की समीक्षा के दौरान यह बड़ा मामला सामने आया है, जिससे शिक्षा विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया है.

समीक्षा के दौरान उजियारपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति में भारी अनियमितता पाई गई है. जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों प्रखंडों के कुल 101 शिक्षक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज ही नहीं कर रहे हैं. इसके अलावा, 28 शिक्षक ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने विद्यालय पहुंचने के समय पोर्टल पर ‘इन’ तो दर्ज किया, लेकिन विद्यालय छोड़ने के समय ‘आउट’ दर्ज करना भूल गए.

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

कई विद्यालयों के शिक्षक और प्रधानाध्यापक जांच के दायरे में शामिल

डीईओ द्वारा जारी सूची के अनुसार समस्तीपुर, वारिसनगर, ताजपुर, विभूतिपुर, विद्यापतिनगर, बिथान, सरायरंजन, सिंघिया, शिवाजीनगर, कल्याणपुर और हसनपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं. इनमें तिरहुत एकेडमी, मध्य विद्यालय बिक्रमपुर बांदे, प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर समेत कई अन्य स्कूलों के शिक्षकों ने ‘इन’ अटेंडेंस के बाद ‘आउट’ की हाजिरी दर्ज नहीं की है. इस पर शिक्षा विभाग ने गहरी नाराजगी जताई है.

IMG 20240904 WA0139

तीन दिनों के भीतर देना होगा जवाब, निर्धारित समय सीमा के बाद होगी कार्रवाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने सभी संबंधित लापरवाह शिक्षकों को पत्र प्राप्ति के मात्र तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है. निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भी पत्र भेजकर इस मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150