समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अभियान के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों और स्वच्छता कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले केवस निजामत और किशनपुर यूसुफ ग्राम पंचायत के मुखिया को विशेष स्वच्छता सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नमामि गंगे के तहत स्वच्छता ही सेवा-2026 विशेष अभियान का भी शुभारंभ किया गया। यह अभियान 2 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

IMG 20240904 WA0139

ग्रामीण क्षेत्रों में चला विशेष सफाई अभियान :

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान और श्रमदान कार्यक्रम चलाए गए। सभी प्रखंडों और ग्राम पंचायतों में हाट-बाजारों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और स्वच्छता दूतों ने भागीदारी की। जलस्रोतों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

FB ADD scaled

हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान का आह्वान :

समारोह को संबोधित करते हुए डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों, प्रखंड एवं जिला स्तरीय कार्यालयों, धार्मिक स्थलों और हाट-बाजारों में प्रत्येक सप्ताह दो घंटे तथा वर्ष में 100 घंटे सफाई अभियान या श्रमदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान को स्थायी रूप से सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में एडीएम ब्रजेश कुमार, सदर एसडीओ राकेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल, डीआरडीए निदेशक आशुतोष आनंद, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार समेत जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद रहे।

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150