पोदार इंटरनेशनल स्कूल में सनातन रक्तदान समूह द्वारा शिविर का आयोजन, शिक्षकों व कर्मियों ने किया रक्तदान
समस्तीपुर : पोदार इंटरनेशनल स्कूल, समस्तीपुर परिसर में बुधवार को सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सीबीएसई के विद्यालयों में रक्तदान शिविर आयोजित करने संबंधी दिशा-निर्देश के अनुरूप किया गया। शिविर का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य एएनके सिन्हा और उप प्रधानाचार्य चंदन कुमार चौधरी ने किया। शिविर में विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्त संग्रह का कार्य रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम ने किया।
रक्तदान करने वालों में प्रधानाचार्य एएनके सिन्हा, उप प्रधानाचार्य चंदन कुमार चौधरी के अलावा कनक लाल पांडेय, अंकित सिंह, मोनिका रॉय, संदीप कुमार, प्रियंका जायसवाल, हर्ष वर्धन, अविनाश कुमार रंजन, राजा कुमार, अमित कुमार, विपिन कुमार राय, स्नेहा, नीरज कुमार, विशाल कुमार, न्यूरवी कुमार, मोनू कुमार, भगत सिंह, दशरथ मांझी, राजीव रंजन और विवेकानंद कुमार शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन से समाज में सहयोग, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत होती है। विद्यालय परिवार ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सनातन रक्तदान समूह और रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रति आभार जताया।


