समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित श्रीरामपुर अयोध्या (वार्ड-1) निवासी जगरनाथ ठाकुर के पुत्र रीपू कुमार एवं रंजीत कुमार बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विष्णुपुर बथुआ गांव निवासी अजय कुमार सिंह वैनी बाजार में मेडिकल की दुकान का संचालन करते हैं।
बीते 8 सितंबर को उनके व्हाटसएप्प पर बतौर रंगदारी 3 लाख रुपये देने की मांग की गई थी। राशि नहीं देने पर एक साल तक दुकान बंद रखने और मांग पूरी नहीं करने पर हत्या करने संबंधी मैसेज अज्ञात नम्बर से भेजा गया था। थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। जांच के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए कोर्ट भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…