समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

मारपीट व रंगदारी मामले में 11 साल से फरार बुजुर्ग आरोपित को समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने कुशेश्वरस्थान से किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11 साल से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मैनीकछुआ गांव निवासी सत्यनारायण राय (60 वर्ष) के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ वर्ष 2015 में नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150