जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को जख्मी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पुत्र मो. अरमान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राथमिकी मृतक की पत्नी रूबीना खातून के बयान पर दर्ज की गयी है। पुलिस ने आरोपित को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।
बताया जाता है कि सोमवार की देर रात नशे के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज मो. अरमान ने अपने पिता मो. इस्लाम (55 वर्ष) पर कुदाल से हमला कर दिया था। गंभीर चोट लगने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पति को बचाने पहुंची रूबीना खातून पर भी आरोपित पुत्र ने हमला कर दिया था, जिसमें वह जख्मी हो गयी थीं।

घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये। एफएसएल की टीम ने भी मौके से नमूने लिये। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा धारदार हथियार जब्त की है। प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 सह साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपित नशे की हालत में था। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

देखें मृतक के पुत्र ने क्या कुछ कहा :
प्रभारी सदर SDPO-1 ने क्या कुछ कहा :


