समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गोवा पुलिस ने मंगलवार को समस्तीपुर में छापेमारी की। नॉर्थ गोवा के सालेगांव थाना की विशेष टीम ने स्थानीय मुफ्फसिल थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के एक गांव में कार्रवाई कर मामले में नामजद करीब 17 वर्षीय किशोर को अभिरक्षा में लिया। सालेगांव थाने की पुलिस उपनिरीक्षक अनुप फातरपेकर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोपहर में यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में विगत महीने 18 अक्टूबर को सालेगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की जांच के दौरान समस्तीपुर के किशोर का नाम सामने आया, जिसके बाद गोवा पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर छापेमारी की। किशोर की उम्र को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में लिया। कार्रवाई के बाद गोवा पुलिस ने इस संबंध में लिखित सूचना उसके भाई को सौंप दी। साथ ही परिजनों को सक्षम किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और ट्रांजिट से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोर को सक्षम प्राधिकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150