रविवार, सितम्बर 20, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने प्रखंड मुख्यालय परिसर में बिहार प्रदेश स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, खानपुर इकाई के तत्वावधान में हुई। अध्यक्षता स्वच्छता पर्यवेक्षक यशवंत कुमार चौधरी ने की। बैठक में नियमित मानदेय भुगतान समेत विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने कहा कि उनके लिए नौ हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित होने की बात कही जाती है, जबकि वर्तमान में बिहार सरकार की ओर से सात हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

शेष दो हजार रुपये केंद्र सरकार की ओर से मिलने की बात कही गई है, लेकिन इसका भुगतान अब तक नहीं होने की शिकायत की गई। पर्यवेक्षकों ने मानदेय का भुगतान नियमित रूप से प्रत्येक माह समय पर करने की मांग की। बैठक में डिजिटल कार्यों को पूरा करने के लिए मोबाइल फोन उपलब्ध कराने और मोबाइल रिचार्ज की सुविधा देने की मांग भी उठाई गई। पर्यवेक्षकों ने कहा कि उन्हें दैनिक भत्ता भी नहीं दिया जाता है। उन्होंने जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा और स्वास्थ्य बीमा समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सेवा समाप्ति के बाद मिलने वाले लाभ का प्रावधान करने की मांग की।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

संघ के सदस्यों ने कहा कि दो अलग-अलग माध्यमों से मानदेय भुगतान की व्यवस्था के बजाय एक ही खाते के माध्यम से नियमित और समय पर भुगतान किया जाना चाहिए। इससे पर्यवेक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैठक में रामबाबू शर्मा, सुबोध सहनी, रंजन कुमार, नवीन कुमार, छोटन साफी, आदित्य कुमार सिंह, मनीष कुमार, मनोज पासवान, विजय शंकर चौधरी समेत प्रखंड की सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक मौजूद थे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150