समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समाजसेवी राजू सहनी ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के घर पहुंचाया कई माह का राशन

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत पतैली पूर्वी पंचायत के हसौली गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक गरीब परिवार की मदद के लिए समाजसेवी राजू सहनी आगे आए। उन्होंने शोकाकुल परिवार को कई महीनों की राशन सामग्री उपलब्ध कराई। बताया गया कि हसौली गांव के वार्ड संख्या-4 निवासी दृष्टिहीन मदन दास का 12 अगस्त को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई। मृतक के इकलौते पुत्र मिथुन दास के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई थी। अंतिम संस्कार के बाद घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा था।

परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर राजू सहनी ने अपनी टीम के माध्यम से राशन सामग्री उपलब्ध कराई। इससे परिवार को तत्काल राहत मिली। सहायता मिलने पर परिजनों ने भावुक होकर आभार जताया। वहीं, स्थानीय लोगों ने जरूरत के समय परिवार की मदद करने के लिए राजू सहनी की पहल की सराहना की। मौके पर मिथुन कुमार, रामबाबू चौधरी, उप सरपंच ललन चौधरी, रमेश चौधरी, पंकज चौधरी, अमित कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150