समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में बेल्ट्रॉन डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने जिला इकाई गठित कर आंदोलन की रणनीति पर की चर्चा

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय डाटा इन्ट्री ऑपरेटर एकता मंच की समस्तीपुर जिला इकाई के गठन को लेकर 15 अगस्त को बैठक हुई। इसमें बिहार सरकार के विभिन्न विभागों व कार्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत बेल्ट्रॉन निगम के माध्यम से कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने भाग लिया। बैठक में संवर्ग हितों को लेकर आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के लिए सुमन सौरभ, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार, महासचिव संजय कुमार, सचिव रंजन कुमार व रीना कुमारी तथा कोषाध्यक्ष संजय कुमार पौद्यार के नाम का प्रस्ताव प्रदेश स्तर पर भेजने का निर्णय लिया गया। वहीं सदस्यों के रूप में सरोज कुमार, सुनीता कुमारी, रौशन कुमार समेत अन्य के नाम प्रस्तावित किए गए।

बैठक में डाटा एंट्री ऑपरेटरों के समायोजन के लिए बिना किसी शर्त के विशिष्ट नियमावली बनाने की मांग उठाई गई। सदस्यों ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं बिहार सरकार के महाधिवक्ता के सुझाव व निर्देश के आलोक में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत बेल्ट्रॉन के माध्यम से कार्यरत कर्मियों के हित में समायोजन की पहल की जानी चाहिए। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री और मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखने का निर्णय लिया गया।

Holy Mission 15 August page 0001 scaled

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

सदस्यों ने कहा कि यदि सरकार मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो पटना में दो दिवसीय महाआंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा बेल्ट्रॉन निगम की वर्ष 2024 में आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण करीब पांच हजार अभ्यर्थियों में से प्रतीक्षा पैनल में शामिल लगभग 2400 अभ्यर्थियों के नियोजन अथवा प्रतिनियुक्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की गई।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150