समस्तीपुर में शराब के नशे में हंगामा और पार्टी करते सात लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
तस्वीर : सांकेतिक
समस्तीपुर : नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में सात लोगों को गिरफ्तार किया। नगर थाने पुलिस ने काशीपुर मोहल्ले से शराब के नशे में हंगामा कर रहे अंशू कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, अंशू शराब के नशे में परिवार के सदस्यों के साथ बदसलूकी कर रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इधर, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने हरपुर एलौथ से कुंदन चौधरी, राजेश कुमार और अनिश कुमार को गिरफ्तार किया। इनके साथ उजियारपुर थाना क्षेत्र के महेशपट्टी निवासी राजू कुमार को भी पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, चारों एक स्थान पर शराब पार्टी कर रहे थे। मुफस्सिल पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर निवासी सन्तन आनंद और किशन कुमार को भी शराब के नशे में गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


