समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

संदिग्ध हालात में युवती की मौ’त, शव बरामद होने के बाद नाना ने युवती के माता-पिता पर ही लगाया ह’त्या का आरोप

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर बांदे गांव की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला उलझ गया। शनिवार रात मौत की सूचना मिलने के बाद जब ननिहाल पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो उन्हें शव नहीं मिला। इसके बाद डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से बाद में शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान बिक्रमपुर बांदे गांव निवासी अरुण कुमार राय की पुत्री अनुष्का रानी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अनुष्का हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थी। हालांकि, ननिहाल पक्ष के लोगों ने उसकी मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बताया गया कि शनिवार की रात ननिहाल पक्ष को अनुष्का की मौत की जानकारी मिली। परिजन जब बिक्रमपुर बांदे पहुंचे तो वहां शव मौजूद नहीं था। पूछताछ के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उसके पिता शव को लेकर कहीं चले गए हैं। इसके बाद ननिहाल पक्ष ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम ने खोजबीन शुरू की। बाद में शव बरामद कर कर्पूरीग्राम थाना पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

ननिहाल पक्ष के लोगों ने अनुष्का की पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए भी संदेह जताया है। उनका कहना है कि अनुष्का की मां की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। ननिहाल पक्ष का दावा है कि अनुष्का और उसकी सौतेली मां के बीच संबंध सामान्य नहीं थे। इसी वजह से वे मौत की परिस्थितियों की जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। मामले में फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

IMG 20250821 WA0010

20201015 075150