समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

ओवरब्रिज का हाइट बैरियर ट्रक ने तोड़ा, पुलिस ने वाहन किया जब्त, लगाया गया जुर्माना

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर सदर एसडीओ कार्यालय के सामने सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे प्याज लदे एक ट्रक की ठोकर से हाइट बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। रात का समय होने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, ओवरब्रिज पर निर्धारित ऊंचाई से अधिक वाले वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए हाइट बैरियर लगाया गया है। सोमवार की देर रात प्याज लदा एक ट्रक बैरियर के नीचे से निकलने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रक बैरियर से टकरा गया। तेज टक्कर के कारण बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर डीटीओ के हवाले कर दिया गया है। डीटीओ कार्यालय की ओर से ट्रक पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इधर, ओवरब्रिज पर मरम्मतीकरण का कार्य करने वाली एजेंसी ने भी हुए नुकसान को लेकर नगर थाने में आवेदन दिया है।

Holy Mission 15 August page 0001 scaled

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बताया गया है कि ट्रक चालक हाजीपुर से प्याज लेकर दरभंगा की तरफ जा रहा था। चालक ने पुलिस को बताया कि रात में अंधेरा होने के कारण उसे हाइट बैरियर दिखाई नहीं दिया और ट्रक उससे टकरा गया। स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज पर लगे हाइट बैरियर की नियमित निगरानी की मांग की है। लोगों का कहना है कि रात के समय भी ओवरब्रिज पर पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए, ताकि निर्धारित ऊंचाई से अधिक वाले वाहनों को पुल पर प्रवेश करने से रोका जा सके और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

IMG 20250821 WA0010

20201015 075150