समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : अंतिम सोमवारी पर बदलेगा शहर का ट्रैफिक प्लान, बस स्टैंड के बदले पटेल मैदान से होगा बसों का परिचालन

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी है। अंतिम सोमवारी के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन के अनुमान के अनुसार रविवार से सोमवार तक करीब दो से तीन लाख श्रद्धालु मंदिर पहुंच सकते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसी सिलसिले में सदर एसडीओ राकेश कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बस संचालकों और ऑटो यूनियन संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में रविवार और सोमवार को शहर में वाहनों के परिचालन, रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक चौबे, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतिम सोमवारी के दौरान शहर के बस स्टैंड से बसों का परिचालन बंद रहेगा। रविवार और सोमवार को बसों के साथ-साथ ऑटो के परिचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

Holy Mission 15 August page 0001 scaled

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इन दोनों दिनों में बस और ऑटो का परिचालन पटेल मैदान से किया जाएगा। इससे मंदिर के आसपास भारी वाहनों और यात्री वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के साथ-साथ शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होने से रोकना है। बस संचालकों और ऑटो संघ के प्रतिनिधियों को निर्धारित व्यवस्था का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

IMG 20240904 WA0139

मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर कई जगहों रहेगी बैरिकेडिंग :

श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रविवार और सोमवार को शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। सदर एसडीओ ने बताया कि नगर निगम कार्यालय, रेलवे कॉलोनी, काली मंदिर, पटेल गोलंबर और ताजपुर रोड में भोला टॉकीज गुमटी के समीप बैरिकेडिंग की जाएगी। प्रशासन की ओर से शहरवासियों से भी अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्ग और यातायात व्यवस्थाओं का पालन करें।

FB ADD scaled

वहीं वाहन चालकों को भी बैरिकेडिंग और डायवर्जन के दौरान पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। एसडीओ ने बस संचालकों और ऑटो यूनियन के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अंतिम सोमवारी के दौरान निर्धारित स्थान से ही वाहनों का परिचालन करें। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने और वापस लौटने में किसी तरह की परेशानी न हो तथा शहर में जाम की स्थिति भी उत्पन्न नहीं हो।

सदर SDO राकेश कुमार का बयान :

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150