समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRosera

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय में रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत देखने को मिली। बिहार सरकार की पहल के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से सरस्वती विद्या निकेतन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन के बाद विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में कक्षा 9 के मॉडल वर्ग कक्ष का विधिवत शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन करने वालों में बीईओ रामजन्म सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, मुखिया सुनैना देवी, पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, समाजसेवी संतोष सिंह, रविंद्र सिन्हा, योगाचार्य डॉ. रमाकांत सिंह, पूर्व प्राचार्य कुंडेश्वर प्रसाद सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार शामिल रहे।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उद्घाटन के उपरांत विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने बैंड-बाजे की आकर्षक धुनों के साथ सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय में नामांकित 40 छात्र-छात्राओं का फूल बरसाकर और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कक्षा कक्ष में प्रवेश कराया गया। शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

IMG 20240904 WA0139

अतिथियों ने भी प्रत्येक छात्र-छात्रा से परिचय प्राप्त किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित विद्यालय आने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बीईओ रामजन्म सिंह ने कहा कि मॉडल स्कूल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतिस्पर्धी माहौल में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि सोमवार से कक्षा नौ एवं दस के छात्र-छात्राओं के लिए स्काउट-गाइड (एस्कॉर्ट गाइड) का प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास हो सके।

FB ADD scaled

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक राजनारायण, विगेश कुमार, बृजमोहन सहनी, प्रशांत कुमार, राधाकांत सिंह, बुधियार मुखिया, मो. नूर आलम, शिवशंकर शर्मा, अंकित कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार सहनी, संतोष कुमार, गौतम मिश्रा, चंदन कुमार, धनपत कुमार, रूबी कुमारी, नेहा रानी, उषा कुमारी, पूजा भारती, राम उदय सिंह, रामचंद्र चौधरी, राजन कुमार सहित अन्य थे।

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150