समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को दलसिंहसराय में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के तत्वावधान में छात्र-युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आइसा के छात्र नेता उदय कुमार एवं महेश कुमार ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रख रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने, पेपर लीक के दोषियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, छात्र आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने तथा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सुरक्षित एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।प्रदर्शन में नितीश राणा, नितीश कुमार, जमील अख्तर, रमेश राम, नीलकमल यादव, भूषण, राहुल, अजय, सौरव, मिनटुस, विकास सहित अन्य छात्र-युवा मौजूद थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150