सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और रेल कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा एवं सतर्कता की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रेलकर्मियों ने दैनिक कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और ईमानदारी बनाए रखने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक दक्षता, सुरक्षित रेल परिचालन और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए प्रत्येक स्तर पर भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था आवश्यक है. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सतर्कता नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा संगठन के मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया.

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत रेलकर्मियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल भर में विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मुख्य कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे. मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सनी सिंहा, सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति, गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150