सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक स्थित पार्टी जिला कार्यालय में हुई। जिला अध्यक्ष लोकेश राज की अध्यक्षता और जिला सचिव सुनील कुमार सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में आगामी 23 नवंबर को होने वाले संगठन के आठवें जिला सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। सम्मेलन से पहले पांच हजार सदस्य बनाने, लंबित कॉलेज एवं प्रखंड इकाइयों के सम्मेलन आयोजित करने और कोष संग्रह अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। इसके साथ ही कॉलेजों और प्रखंडों में संगठन की इकाइयों को मजबूत करने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन के प्रचार-प्रसार और कोष संग्रह अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पेपर लीक, शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर छात्र-युवा आंदोलन को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को समस्तीपुर में आइसा का आठवां जिला सम्मेलन और 28 से 30 नवंबर तक नागपुर में संगठन का 11वां अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित होगा।

इन सम्मेलनों के माध्यम से शिक्षा और रोजगार के सवालों पर आंदोलन को तेज करने तथा छात्रों के लिए सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की मांग को मजबूती से उठाने की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में जिला सम्मेलन और राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए छात्र-युवाओं और आम लोगों से सहयोग की अपील की गई। मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी, अनिल कुमार, जिला सह सचिव दरख्शा जवी, संजीव कुमार, जिला कमेटी सदस्य जितेंद्र सहनी, मो. तौसीफ, रोहित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150