Samastipur

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के समर्थन में AISA ने निकाला आक्रोश मार्च

समस्तीपुर : लगातार हो रहे पेपर लीक व भर्ती घोटालों के खिलाफ व दिल्ली के जंतर मंतर मे अपनी मांगों ले भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के साथ एकजुटता को लेकर शहर के पटेल गोलम्बर से ओवरब्रिज चौराहा तक आइसा के झंडा वैनर तले कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर में आक्रोश मार्च निकाला। तत्पश्चात आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज के अध्यक्षता तथा आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह के संचालन में आयोजित की गई।

वहीं आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लगातार 14 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र आंदोलनरत हैं, छात्रों ने पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल शुरू की है छात्रों के साथ पर्यावरणविद व एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक, आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा, जेएनयू की उप सचिव दानिश अली, आइसा नेता मनीष, दीपक, ऋषिकेश और आमीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

कई छात्रों की हालत काफी नाज़ुक बनी हुई है स्वास्थ्य संबंधित दिक्कते छात्रों व भूख हड़ताल पर बैठे साथियों को हो रही हैं लेकिन फिर भी एक मांग की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें इसके लिए छात्र डटे हुए हैं। लेकिन ये निर्लज़्ज़ और तानाशाही सरकार छात्रों की मांगे सुनने को तैयार नही है। इसलिए छात्र संगठन आइसा की ओर से छात्र समुदाय की व्यापक आवाज बुलंद करने के लिए तथा जंतर मंतर पर बैठे छात्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने को आक्रोश मार्च निकाल पेपर लीक के दोषी पर सख्त कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने की मांग की।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

5 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

15 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

21 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

21 घंटे ago