Samastipur

ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान की मिसाल; मुजौना गांव में 28 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समस्तीपुर : सनातन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में कल्याणपुर प्रखंड के मुजौना गांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 28 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।शहरी क्षेत्रों से दूर ग्रामीण इलाके में आयोजित इस शिविर की सफलता में ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी और नियमित रक्तवीरों आशुतोष झा, इंद्र कुमार झा, शुभम झा, सचिन झा, आयुष झा एवं सुमन झा की वर्षों से चल रही जागरूकता मुहिम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि मुजौना गांव में लगातार कई वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। सनातन रक्तदान समूह के संस्थापक अविनाश कुमार (बादल) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान को लेकर अभी भी कई भ्रांतियां और जागरूकता की कमी है। संस्था लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर के ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रहे, ताकि किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविर में गौरव, प्रभात, शिवम, डेजी देवी, रवि, कुंदन, गौतम, सुरभि कुमारी, अजीत, आलोक, नितेश, महावीर, दुर्गेश, शुभम, अंकित, रितेश, विवेक, नितिन, हिमांशु, कृष्ण मोहन, निखिल, बाबूलाल, आनंद मोहन, अंकुश, इंद्र कुमार, आशुतोष, अविनाश एवं ब्रजेश ठाकुर सहित कुल 28 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम द्वारा किया गया। शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, ग्रामवासियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

5 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

10 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

11 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

12 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

12 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

14 घंटे ago