Samastipur

समस्तीपुर ही नहीं, पूरे बिहार में अलग पहचान बना रही THE UMEED की सोशल समर इंटर्नशिप

समस्तीपुर : THE UMEED Summer Internship 2026 के 13वें दिन कम्युनिटी डेवलपमेंट एंड टीचिंग डोमेन के अंतर्गत एक भव्य साइबर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समस्तीपुर साइबर पुलिस सेल के अधिकारी एवं साइबर विशेषज्ञ मेंटर के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर लगभग 800 इंटर्न्स ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, साइबर बुलिंग, फेक लिंक, डिजिटल अरेस्ट तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।

साइबर विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बन चुकी है। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी असावधानी आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए इंटरनेट एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्कता बरतना आवश्यक है।

THE UMEED के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यवहारिक एवं जीवनोपयोगी कौशल से भी सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य के तहत Summer Internship 2026 में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान इंटर्न्स ने साइबर सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक समाधान किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने का संकल्प लिया। आयोजकों के अनुसार, Summer Internship 2026 के अंतर्गत आयोजित यह साइबर जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल साबित हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

43 मिनट ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

8 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

9 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

9 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

17 घंटे ago