Bihar

पाटल‍िपुत्रा स्‍टेशन पर बवाल मामले में 6 गिरफ्तार, 500 अज्ञात पर एफआईआर

बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर शनिवार देर रात पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हुए बवाल मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस मामले में छह को गिरफ्तार किया गया है। पाटलिपुत्र जीआरपी थाने में 500 अज्ञात पर एफआईआर कर संदिग्‍धों की ग‍िरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है। पटना के आईजी ज‍ितेंद्र राणा ने इस मामले में सख्‍त कार्रवाई की बात कही है।

4,128 पदों के लिए 16 लाख अभ्‍यर्थि‍यों ने क‍िया है आवेदन 

14 एवं 17 जून को 4,128 पदों के लिए परीक्षा होनी है। इसके लिए करीब 16 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। राज्‍यभर में पांच सौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

दो पालियों में होने वाली परीक्षा को लेकर पाटल‍िपुत्रा स्‍टेशन पर काफी संख्‍या में परीक्षार्थियों की भीड़ लगी थी। अभ्यर्थियों का आरोप था कि परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप ट्रेनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई।

स्थिति उस समय बिगड़ गई जब पाटलिपुत्र से कटिहार के लिए चलाई गई परीक्षा विशेष ट्रेन में चढ़ने को लेकर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में सीट और जगह को लेकर अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद नाराज अभ्यर्थियों ने ट्रेन के आगे बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया।

मौके पर आईजी जितेंद्र राणा, एसपी समेत कई वरीय अधिकारी कैंप कर स्थिति की निगरानी करते रहे। हंगामे के दौरान आईजी को भी चोट लगी। रूपसपुर थाना प्रभारी भी मामूली रूप से घायल हो गए।

अभ्यर्थियों के लगातार प्रदर्शन और रेल परिचालन बाधित होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने और हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

19 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago