समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बहन का हत्यारा भाई चढ़ा समस्तीपुर पुलिस के हत्थे, प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर नाबालिग की कर दी थी ह’त्या

समस्तीपुर/सिंघिया : सिंघिया थाना क्षेत्र के माहे पंचायत के कैना बछोलिया गांव में विगत 9 जून 2025 को अपनी नाबालिग बहन का हत्या कर देने वाला हत्यारा भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अभियुक्त की पहचान संजीव कुमार दास के रूप में हुई। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ज्ञात हो की गांव के चलितर दास ने अपनी पुत्री के प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर लाश गायब कर दिया था।

ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस हरकत में आई थी तथा लड़की की मां चमेली देवी, भाई संतोष दास तथा अर्जुन दास को हिरासत में लेकर कराई से पूछताछ किया तो मामला ऑनर किलिंग का निकला था। सभी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया था। जिसके निशान देही पर घटना के दो दिनों बाद प्रीति की लाश पुलिस ने करेह नदी के ढ़ाब में मिट्टी के अंदर से निकाला था। इस मामले में चौकीदार लालू पासवान के बयान पर ऑनर किलिंग का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें लड़की के माता-पिता तीन भाई, चाचा समेत छः को आरोपित किया गया था। जिसमे तीन की गिरफ्तारी तत्काल कर ली गयी थी, वहीं तीन फरार चल रहा था।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150